अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम, हुई झड़प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरुवार शाम गोखले मार्ग में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम व रेहड़ी-ठेली वालों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हए गोखले मार्ग पर दोबारा रेहड़ी-ठेली नहीं लगाने की चेतावनी दी।
शाम के समय नगर निगम की टीम गोखले मार्ग में अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम को देख रेहड़ी-ठेली वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई सब्जी व फल विक्रेता अपना सामान लेकर गलियों में दौड़ने लगे। इस दौरान सड़क पर नाली के बाहर दुकान लगाने को लेकर रेहड़ी-ठेली संचालक व निगम कर्मियों के बीच झड़प हो गई। रेहड़ी-ठेली वालों ने निगम कर्मी पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि बाजार चौकी के समीप नगर निगम के कर्मी ने एक सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की। सब्जी व फल विक्रेताओं ने नगर निगम पर उनके शोषण का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर केवल रेहड़ी-ठेली वालों को ही परेशान करते हैं। जबकि, बड़े व्यापारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *