दूसरे दिन भी जारी रहा निगम का अभियान, जब्त किया सामान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा नगर निगम का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम ने मुख्य मार्गों पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया। इस दौरान पॉलीथिन का उपयोग न करने की भी चेतावनी दी गई।
गुरुवार शाम निगम की ओर से अभियान की शुरूआत की गई। नगर निगम ने बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, पटेल मार्ग सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम ने कुछ दिन पूर्व ही व्यापारी व रेहड़ी-ठेली वालों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी थी। बावजूद कुछ व्यापारी चेतावनी को अनदेखा कर रहे हैं। कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी रहेगा। अभियान के पालीथिन का उपयोग करने वाले दस से अधिक व्यापारियों के चालान भी काटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *