समझ नहीं पाया कि चूक कहां हुई : शैलेंद्र सिंह रावत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यमकेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने चुनाव हारने के बाद जनता के नाम संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उनसे चूक कहां हुई।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से वह यमकेश्वर क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ रहे। सभी से पारिवारिक रिश्ता बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उनसे चूक कहां हुई। उन्होंने कहा कि जो यह परिणाम सामने आए हैं उसे विधि का विधान कहूं या किस्मत का खेल। उन्होंने भाजपा के विजयी प्रत्याशी को बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *