11 सितंबर को होगा परिषद का अधिवेशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार शाखा की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए एक-दूसरे के साथ तालमेल रखने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को नगर निगम प्रेक्षागृह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का जिला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एक इकाई के रूप में मिलकर काम करना होगा। वन विभाग के श्रमिक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने वन विभाग में कार्यरत उपनल आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाला मानदेय भी बहुत कम है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। पूर्व वन मंत्री ने साढ़े तेरह हजार रूपये की वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक घोषणा को अमल में नहीं लाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *