गैस गोदाम लिंक मार्ग की हालत नहीं सुधरी तो होगा आंदोलनरू सभासद अमित साह

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर का गैस गोदाम लिंक मार्ग लम्बे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए लम्बे समय से लगातार जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग विभाग से मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में विभाग द्वारा इसके आधे हिस्से का सुधारीकरण किया गया और बाकी का मार्ग उसी अवस्था में छोड़ दिया गया। स्थानीय सभासद अमित साह का कहना है कि सीवर लाईन पड़ने के बाद लोक निर्माण विभाग और जल निगम में सामंजस्य ना होने के कारण मार्ग जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा है। सभासद के समर्थन में पहुंचे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यदि अविलम्ब मार्ग का सुधारीकरण नहीं किया गया तो दोनों विभागों में तालाबंदी की जाएगी। सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि गैस गोदाम रोड सीवर लाईन डालकर जल निगम द्वारा पूरी तरह से खोद दी गयी है जिससे सड़क पूरी तरीके से खराब हो गई है। लोक निर्माण विभाग और जल निगम का तालमेल नहीं होने के कारण इस कार्य को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस गोदाम लिंक मार्ग दोपहिया वाहनों हेतु जाने लायक नहीं रह गया है कई बार यहाँ लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों द्वारा इस कार्य को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से पूर्व इस मार्ग को बनवा दिया जाए अन्यथा विभाग जन आन्दोलन को तैयार रहें। इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह, सुनील कर्नाटक, नरेंद्र बिष्ट, अतुल पांडे, अशोक गोस्वामी, पूर्व फौजी ललित मिश्रा, भावेश पांडे, हर्षवर्धन तिवारी आदि उपस्थित रहेघ्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *