श्रीनगर गढ़वाल : पीपलचौरी चौराहा स्थित सार्वजनिक शौचालय के ध्वस्तीकरण और नए निर्माण को लेकर नगर निगम वार्ड संख्या 18 के पार्षद झाबर सिंह रावत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पहले से बने शौचालय को तोड़कर नए स्थान पर नया निर्माण करवाना सरकारी धन का दुरुपयोग है। कहा नगर निगम बोर्ड की बैठक में जबरन किसी और पार्षद से इसका प्रस्ताव रखवाया गया, जिस पर उन्होंने आपत्ति भी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके शौचालय को तोड़ने के लिए ठेका दे दिया गया। कहा उनके वार्ड ने बिना उनकी अनुमति के कराए गए इस कार्य की जांच की जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी, शहरी विकास सचिव और श्रीनगर विधायक को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। (एजेंसी)