जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ पश्चिमी में विश्वकर्मा उत्थान समिति की बैठक में पार्षद सुखपाल शाह को डा. अंबेडकर विशिष्ट सेवा नेशनल अवार्ड 2025 के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त की गई।
अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने बताया कि पार्षद सुखपाल शाह दीन दु:खियों की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने समाज के दबे कुचले लोगों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए है। अभी भी वे लगातार समाज की सेवा में लगे रहते है। कहा कि उन्हें यह सम्मान 12 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित अकादमी के 41वें अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एसपी सुमनाक्षर के हाथों प्रदान किया जाएगा। कहा कि सुखपाल शाह को पूर्व में भी अकादमी के माध्यम से डा. अंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड, भगवान बुद्ध नेशनल फेलोशिप अवार्ड, महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्माननित किया जा चुका है। इस मौके पर पूर्व प्रधान पुष्पा शाह, परशुराम, राजेंद्र चौहान, महेश दत्त, टीका राम, हरि सिंह रावत, चंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, चंद्रपाल शाह, सोहन लाल, चतर सिंह, बलबीर रूमेला मौजूद रहे।