जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व में हुई बोर्ड बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होने से नाराज पार्षद सूरज प्रसाद कांति का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। पार्षद ने कहा कि लगातार धरने के बाद भी महापौर पूर्व के प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार नहीं है।
सोमवार को पार्षद ने महापौर के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पूर्व की बोर्ड बैठक के बिंदु संख्या 11 में सिंचाई गूल पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। बताया कि कार्य के लिए डीपीआर बनाकर प्रेषित करने पर सहमति बनी थी। लेकिन, बिना डीपीआर के ही संबंधित विभाग को 25 लाख रुपये दे दिए गए हैं। कहा कि पूर्व में रजत रजंती पार्क निर्माण पर सहमति बनी थी। लेकिन, इसके बजाय बुद्धा पार्क को ही प्रस्ताव में दिखाया गया। जो कि पूरी तरह गलत है। कहा कि जनता के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। नगर निगम को पूर्व में हुई बोर्ड बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा करनी चाहिए। कहा कि क्षेत्र की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।