पार्किंग शुल्क का किया विरोध, पार्षदों ने फूंका पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से पार्किंग शुल्क वसूलने का भाजपा पार्षदों ने विरोध किया है। आक्रोशित पार्षदों ने महापौर व नगर आयुक्त का पुतला दहन करते हुए योजना को वापस लेने की मांग की है। कहा कि शहरवासियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुरुवार को पार्षदों ने नगर निगम परिसर में पुतला दहन किया। कहा कि नगर निगम की ओर से देवी रोड़ स्थित स्टेट बैंक के समीप खड़े वाहनों से पार्किंग शुल्क लेना आरंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील परिसर से राजकीय बेस चिकित्सालय तक सड़क के किनारे पार्किंग होने वाले वाहनों से भी पार्किंग शुल्क लेने की योजना बनाई जा रही है, जिसका वे विरोध करते हैं। कहा कि गठन के साढ़े चार साल बीतने के बाद भी नगर निगम स्थानीय लोगों को सुविधाएं देने में असफल रहा है। शहर की कई समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है। निगम में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए पार्किंग शुल्क के नाम पर आम जनता का शोषण बंद किया जाना चाहिए। इसके बाद पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन में पार्षद नीरूबाला खंतवाल, सौरभ नौडियाल, हरि सिंह पुंडीर, अंकित काला, आशीष रौतेला, मनोज शाह, प्रवेश गौड़ और उम्मेद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *