बाल विवाह को लेकर की गई काउंसलिंग

Spread the love

 

बागेश्वर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने विकास खंड कपकोट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बाल विवाह के बारे में बालिकाओं की काउंसलिंग की गई। 15 दिवसीय पुलिस भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी कर रही बेटियों को जागरूक किया गया। बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टाप सेंटर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। बालिकाओं को पुस्तकें, डायरी, पेन, पंफलेट,पोस्टर आदि वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू आदि मौजूद थे। संचालन वन स्टाप सेंटर की खष्टी कांडपाल ने किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *