मानसिक तनाव कम करने को काउंसलिंग जरूरी: एसएसपी

Spread the love

हल्द्वानी। वाहन चालकों के लिए मानसिक तनाव कम रखना जरूरी है। इसके लिए चालकों की समय-समय पर काउंसलिंग जरूरी है। यह बात एसएसपी पंकज भट्ट ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगाए गए चिकित्सा शिविर में कही। मंगलवार को कोतवाली स्थित बहुउद्देशीय भवन में लगाए गए शिविर में टैक्सी, टेंपो चालकों के अलावा पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण कार्यशाला के साथ शुगर, नेत्र, कान और दांतों की जांच की गई। इस दौरान नीरज उपाध्याय, ड़ देवेश तिवारी ने 65 लोगों की आंख और दांत, 80 लोगों की शुगर और ड़ चारुलता पांडे ने 64 लोगों के कानों की जांच की। ड़ मेघना परवाल ने बताया कि तम्बाकू की लत टुड़वाने के लिए बेस और बीडी पांडे जिला अस्पताल में तीन-तीन दिन काउंसलिंग की जा रही है। मौके पर एसपी क्राइम व ट्रैफिक ड. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, विभा दीक्षित, नितिन लोहनी, टीआई राकेश माहरा, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, ड़ तरुण कुमार टम्टा, हरेंद्र कठायत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *