आरआइएमसी के जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश की उलटी गिनती शुरू

Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) के जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश की उलटी गिनती शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा तीन दिसंबर-2022 को होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2022 है।
देहरादून के मुख्य शिक्षाधिकारी डा़ मुकुल कुमार सती ने बताया कि आरआइएमसी में प्रवेश के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की होगी।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का बौद्घिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा, जो प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करेंगे। साक्षात्कार के स्थान, समय की सूचना बाद में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्रवेश के लिए वही छात्र आवेदन के पात्र हैं, जिनके माता-पिता सामान्य रूप से राज्य में निवास कर रहे हैं। उम्मीदवार को आधार कार्ड जमा कराना अनिवार्य है। आधार कार्ड जमा ना कराने पर आवेदन पत्र रद कर दिया जाएगा।
बाहर से खरीदे आवेदन पत्र व फोटो कापी स्वीकार्य नहीं हैं। फार्म स्पीड पोस्ट से मंगाने की भी सुविधा है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए कमान्डेंट राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कालेज देहरादून, स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन, बैंक कोड-01576 के नाम पर बैंक ड्राफ्ट का भुगतान कर फार्म प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य जाति के लिए 600 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगेगा। अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदक अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता टंकितध्हस्तलिखित रूप से हिंदी व अंग्रेजी में पोस्टल पिनकोड एवं फोन नंबर के साथ लिख कर भेजे। अपठनीय, अपूर्ण पता व डाक में विलम्बध्नुकसान का उत्तरदायी कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी व राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज नहीं होगा। आवेदन पत्र आरआइएमसी की वेबसाइटूूू़तपउब़हवअ़पद से आनलाइन भुगतान करके भी प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *