उत्तरकाशी(। प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिला मुख्यालय सहित जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर उत्कृष्ट काश्तकारों व स्वयं सहायता समूह की लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तरकाशी में 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, चंदन सिंह पंवार, खुशहाल नेगी, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, डीडीओ रमेशचंद्र आर्य आदि मौजूद रहे। पुरोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने की। विधायक ने शालिता देवी, आरती देवी, विनिशा देवी, सुषमा भवानी, ललिता राणा, प्रियंका, उत्तम रेखा और संतोषी देवी को स्मार्ट फोन वितरित कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, प्यारेलाल हिमानी, बलदेव रावत, मोहबत सिंह नेगी, अनिल शर्मा, त्रिलोक प्रसाद बिजल्वान, राजेश बिजल्वान, अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे।