ड्यूटी में देश और सेवानिवृत्ति के बाद करेंगे समाज की सेवा

Spread the love

हल्द्वानी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र काठगोदाम की ओर से लाइफ स्टाइल फर एनवायरनमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवारत और सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिकों ने समाज के हित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। सोमवार को सेवानिवृत्त सेवारत अर्द्धसैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति के सहयोग से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट विजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हैं। वह कुछ समय समाज की सेवा के लिए भी निकालें। इसके लिए सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिकों के सहयोग की भी आवश्यकता है। जिससे समाज को और उन्नति की ओर ले जाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान अर्द्धसैनिकों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। जरूरतमंदों को पुस्तक और कपड़े बांटे गए। पौधरोपण के साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सेवानिवृत्त जवानों ने लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर एक योद्घा दिग्गज रैली निकाली। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के सेवानिवृत्त जवान शामिल रहे। मौके पर उप कमांडेंट राकेश कुमार, सहायक कमांडेंट संदीप कुमार बिष्ट, दिलबर सिंह, चंद्रशेखर जोशी, संगठन अध्यक्ष लोकमणि जोशी, एएस लटवाल, मदन सिंह डसीला, जेसी पांडेय, जगदीश परगाईं, दान सिंह मेर, गोपाल भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *