लोहाघाट में कार दुर्घटना में दंपति और पुत्र घायल

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार देवराड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में दंपति और पुत्र घायल हो गए। उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर से जा रही फोर्ड कार संख्या यूके 05ए 1845 लोहाघाट से तीन किमी दूर देवराड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में वाहन स्वामी 41 वर्षीय दिनेश सौन निवासी टकाना पिथौरागढ़, पत्नी 38 वर्षीय ममता सौन और उनका पुत्र 15 वर्षीय नैतिक घायल हो गए। सूचना पर थाना निरीक्षक अशोक के दिशा निर्देशन में पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों के छुट्टी दे दी गई। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *