चितई मंदिर के पास वाहनों की टक्कर में खाई में गिरी कार, दम्पति घायल

Spread the love

अल्मोड़ा। चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना की ओर कालीधार बैंड के पास सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े बजे मारुति स्विफ्ट और मारुति के10 कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की ओर आ रही मारुति कार अनियंत्रित होकर लगभग पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वाहन पेड़ों के बीच फंस गया, जिससे और नीचे गिरने से बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कार पेड़ों में न अटकती तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से घायल दंपती को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। घायलों की पहचान मोहन सिंह नेगी (58 वर्ष) पुत्र गोसाई सिंह निवासी आरटीओ हल्द्वानी और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52 वर्ष) निवासी आरटीओ हल्द्वानी के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *