तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई , दंपति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

हरिद्वार। रुड़की हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम एक तेज रफ्तार अल्टो कार पतंजलि के बाहर सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना बहादराबाद पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हरिद्वार की ओर आ रही अल्टो कार क्रिस्टल वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क के सामने बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए।
सड़क के बीचों बीच हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क हादसे की सूचना बहादराबाद थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस घायलों के परिजनों की तलाश कर रही है़पढ़ें- रुद्रपुररू निर्माणाधीन फैक्ट्री में बंधक बनाकर की गई लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तारसीट बेल्ट न लगाना दंपति को पड़ा भारीरू बताया जा रहा है जिस समय ये हादसा हुआ उस समय दंपति ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी, इसी वजह से दंपति की जान पर बन आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *