सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणी पर युवक पर केस

Spread the love

रुद्रपुर। सोशल मीडिया में विशेष समुदाय के ऊपर टिप्पणी करने पर युवक के खिलाफ गदरपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पर पूर्व में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। गदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि सोशल मीडिया में एक युवक ने विशेष समुदाय से संबंधित एक पोस्ट वायरल कर दी। यह समाज में जहर घोलने और घृणा पैदा करने वाली थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी यह युवक इस तरह के घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं देर शाम पुलिस ने गदरपुर निवासी आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *