कोविड-19 के हालात पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक,

Spread the love

सीरो सर्वे और टेस्ट को बढ़ाने पर दिया जोर
नई दिल्ली, एजेंसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण की जांच, निरंतर सतर्कता, उच्च स्तर की तैयारियां रखने और सीरो सर्वे को व्यापक बनाने आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी लोगों के लिए कम कीमत और नियमित तौर पर त्वरित जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। महामारी पर अध्ययन और वैक्सीन निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने पारंपरिक इलाज पद्घतियों के महत्व का भी उल्लेख किया।
इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, नीति आयोग के अधिकारी, मुख्घ्य वैज्ञानिक सलाहकार, कई वरिष्ठ वैज्ञानिक और दूसरे अधिकारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिया कि सरकार सभी के लिए आसानी से और कम कीमत में कोरोना की जांच, वैक्सीन और इलाज मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्घ है। प्रधानमंत्री ने कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं की तरफ से की जा रही कोशिशों की सराहना की और उन्घ्हें समर्थन का भरोसा दिया।
पीएम मोदी ने महामारी की चुनौतियों से निपटने में आयुष मंत्रालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वैक्सीन वितरण को लेकर की जा रही व्यापक तैयारियों की भी समीक्षा की। उल्घ्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सभी को वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और इसे कूलिंग स्टोर में जमा करने के साथ साथ कारगर डिलिवरी सुनिश्चित कराने की चुनौतियों पर काम कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 67,708 नए मामले सामने आने के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 73,07,097 हो गया है। कुल 63,83,441 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा वक्घ्त में रिकवरी रेट बढ़कर 87़35 फीसद हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में 680 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्घ्या 1,11,266 हो गई है। गनीमत यह है कि देश में संक्रमण के चलते होने वाली मृत्यु-दर गिरकर 1़52 फीसद पर सिमट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *