कोविड-19 संक्रमण के बाद से रुके विकास कार्यो में तेजी लाई जाएगी: मनराल

Spread the love

बागेश्वर। प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बाद से रुके विकास कार्यो में तेजी लाई जाएगी। स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया जा रहा है जो उद्योग बंद हो गए हैं उनको पुनर्जीवित किया जाएगा। मंगलवार को तहसील में प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अब बैठकों पर च्यादा जोर नहीं दिया जाएगा। धरातल पर विकास कार्य कैसे हो रहे हैं उसका मूल्यांकन करने की जरूरत है। अगर कोई कार्य किसी कारण से रूक गए हैं तो उसका पता लगाया जाएगा ताकि वह फिर से शुरू हो सकें। वहीं सरकार ने जिन प्रवासियों को उद्योग के लिए लोन दिए हैं। वह किस तरीके से कार्य कर रहे हैं और कितने लोग उनसे जुड़कर रोजगार कर रहे हैं यह भी देखा जाएगा। अगर उनकी किसी प्रकार की कोई समस्या होगी तो उसका भी समाधान किया जाएगा। दो दिवसीय दौरे पर तीनों ब्लाकों में जाकर लोगों व सरकार के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देशित कर दिया गया है। कोविड के बाद अब हालात सामान्य होने लगे है। ऐसे में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जाएगी। इससे पूर्व प्रभारी सचिव मनराल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देशित किया।
वरिष्ठ नागरिकों ने गिनाई समस्याएं: वरिष्ठ नागरिकों ने प्रभारी मंत्री भूपाल सिंह मनराल को नगर की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद सरकार का सारा ध्यान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर है। फिर भी प्राथमिकता से विकास कार्य किए जाएंगे। नागरिकों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष गोविद सिंह भंडारी, दलीप खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा, इंद्र सिंह परिहार, संजय साह जगाती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *