सुमना-2: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 15 मजदूरों के शव बरामद

Spread the love

चमोली। चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट सुमना-2 में मंगलवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इस हादसे में अब तक 15 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में सभी शवों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा शवों को एम्बाल्मिंग प्रक्रिया हेतु श्रीनगर अस्पताल भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अब तक मिले सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे। परिजनों तक मृतकों के शव पहुॅचाने के लिए झारखंड सरकार से बात की गई है और बीआरओ के माध्यम से कल तक सभी शवों को झारखंड सरकार के सुपुर्द किया जाएगा। शवों को सुरक्षित रखने के लिए आज एम्बुलेंस से श्रीनगर अस्पताल भेजा जा रहा है और कल सभी शवों को देहरादून जौलीग्रांट से झारखंड भेजने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। विगत शुक्रवार को सुमना के पास हिमनद टूटने से बीआरओ के दो कैंप इसके चपेट में आ गए थे। जिसमें बीआरओ के कुछ मजदूर बर्फ में दबकर लापता हुए थे। इन लापता मजदूरों की खोजबीन के लिए यहॉ पर सेना, आईटीबीपी, बीआरओ तथा जिला प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे है।
सुमना हादसे में अब तक मिले शवों की शिनाख्त इस प्रकार है:-
1.तारनी सिंह पुत्र देव नारायण सिंह निवासी झारखंड।
2.मनोज थांदर पुत्र ऐला थांदर निवासी झारखंड।
3.रोहित सिंह पुत्र राबिन सिंह निवासी झारखंड।
4.नियारन कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड।
5.पाँल कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड।
6.हनूक कंडुलना पुत्र पटरास निवासी झारखंड।
7.साजेन कंडुलना पुत्र जेम्स कंडुलना निवासी झारखंड।
8.मासी दास मार्की पुत्र जोन मार्की निवासी झारखंड।
9.राहुल कुमार पुत्र गोवर्धन कुंवर निवासी झारखंड।
10.निर्मल सैंदिल पुत्र विलियम सैंदिल निवासी झारखंड।
11.सुखराम मुंडा पुत्र नारायन मुंडा निवासी झारखंड।
12.सर्किल सिंह पुत्र जयराम सिंह, उम्र -30 वर्ष निवासी झारखण्ड।
13.उपेन्द्र सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह, उम्र -20 वर्ष, निवासी झारखण्ड।
14.सुनील बारवा पुत्र स्व. नामजन बारवा, निवासी झारखंड।
15.तुरान कंडुलना पुत्र जूनल कंडुलना, निवासी झारखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *