पौड़ी जनपद को मिली कोविशील्ड की 19 हजार डोज, मंगलवार को पहुंचेगी मुख्यालय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद पौड़ी को कोविशील्ड की 19 हजार डोज मिल गई हैं। जो मंगलवार शाम तक मुख्यालय पहुंच जाएंगी। ये सभी डोज 45 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों के लिए हैं। जनपद में अब तक 1 लाख 62 हजार डोज लगाई जा चुकी हैं। जनपद का लक्ष्य तीन लाख का है। जनपद पौड़ी में एक बार फिर 45 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण सुचारू हो जाएगा।
जनपद में कोविशील्ड टीके की डोज समाप्त होने से टीकाकरण अभियान लटक गया था, लेकिन अब जनपद को टीके की डोज प्राप्त हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद पौड़ी को कोविड टीके की 19 हजार डोज मिल चुुकी हैं। जो मंगलवार शाम तक जनपद मुख्यालय पहुंच जाएंगी। ये सभी डोज 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए है। डॉ. शर्मा ने बताया कि जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों पर टीके की 3 लाख डोज लगाई जानी है। जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है। अब तक जनपद में 1 लाख 62 हजार डोज लगाई जा चुकी हैं। हालांकि अभी जनपद को 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वर्ग वालों के लिए टीके की डोज उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *