उत्तराखंड में एक हफ्ते आगे बढ़ा कोविड कफ्र्यू

Spread the love

देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड में लागू कोविड कफ्र्यू को और अधिक रियायत के साथ एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया है। अब कफ्र्यू 29 जून सुबह छह बजे तक रहेगा कफ्र्यू, इस दौरान बार और होटलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही बाजार तीन दिन की बजाय पांच दिन खुलने की रियायत दी गई है। वहीं, सरकारी कार्यालय भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी। प्रदेश में लागू कोविड कफ्र्यू की अवधि 22 जून को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। अब जबकि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए हैं तो कफ्र्यू में भी ढील देने की मांग लगातार उठ रही है। हालांकि, सरकार फिलहाल कफ्र्यू हटाने के मूड में नहीं है, लेकिन इसमें अधिक रियायत दी गई है। इस कड़ी में बाजारों को हफ्ते में पांच दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खोलने की छूट दी गई है। वर्तमान में तीन दिन ही बाजार खुल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *