कुंभ का अंतिम शाही स्नान संपन्न होते ही हरिद्वार में तीन मई तक लगा कोविड कर्फ्यू

Spread the love

हरिद्वार । हरिद्वार मेंकुंभ का अंतिम शाही स्नान संपन्न होते ही जिलाधिकारी सी रविशंकर ने तीन मई तक जिले के शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू घोषित कर दिया है।
उत्तराखंड में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार में भीकोविड कर्फ्यूलगा दिया गया है। कुंभ का अंतिम शाही स्नान संपन्न होते ही जिलाधिकारी सी रविशंकर ने तीन मई तक जिले के शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू घोषित कर दिया है।
कर्फ्यू आज मंगलवार रात से लागू हो जाएगा। कर्फ्यू के दौरान फल, सब्जी, डेरी, बेकरी, मीट मछली, राशन, सस्ते गल्ले की दुकान, पैट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और दवा व शराब की दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के आवागमन और फैक्टरियों के संचालन पर कोई रोक नहीं रहेगी।
प्रदेश सरकार ने अभी तक देहरादून,ाषिकेश, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर और बनबसा में कोविड कर्फ्यू लागू किया हुआ है। देहरादून में शाम सात बजे के बाद नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। इन शहरों में केवल जरूरी चीजों की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *