कोविड कफ्र्यू में बेवजह सड़कों पर वाहन चलाने वालों के वाहन होगें जब्त: एसडीएम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासत सर्तक हो गया है। प्रशासन ने चेक पोस्टों पर सख्ती बढ़ा दी है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिन लोगों के पास नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है ऐसे कई लोगों को वापस ही भेज दिया गया और कुछ लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी कौड़िया चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ा दी गयी है। चेक पोस्ट पर स्वयं एसडीएम कोटद्वार और सीओ ने कमान संभाली है। 24 घंटे कौड़िया और चिल्लरखाल चेक पोस्ट उप जिलाधिकारी और सीओ की निगरानी में है। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक बाहरी राज्य से आने वाले लोगों को 72 घंटे की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी, इसके लिए कौड़िया चेक पोस्ट पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग या कोई अन्य रास्ता हो उस पर भी पुलिस फोर्स को निर्देशित किया गया है कि वह इन रास्तों से आने वाले सभी लोगों से 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट जांचने के बाद ही प्रवेश करने दे। जो लोग कोरोना कफ्र्यू का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें पालन करवाने के लिए राजस्व विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग लगातार कार्य कर रहा है। कल भी 62 से अधिक लोगों का जो कि बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे उनके चालान किए गए, लेकिन अब आगे चालान के साथ-साथ जो लोग वाहन के साथ बेवजह सड़कों पर घूमते पाए जाएंगे तो उनका वाहन भी जब्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *