कोविड सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई

Spread the love

चमोली। भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने गौचर और कर्णप्रयाग नगर पालिकाओं को कोविड संक्रमण से सुरक्षा में प्रयोग की जाने वाली सामग्री उपलब्ध कराई है। सामग्री वितरण के साथ लखेड़ा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसमें पहाड़ में कोरोना संकट पर चर्चा की। भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल ने बताया कि लखेड़ा ने नगर पालिका परिषद गौचर और कर्णप्रयाग के द्वारा कोविड काल मे किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने नगर क्षेत्र के लिए ऑक्सीमीटर, सेनेटाइजर रिफिल, सैनिटरी नैपकिन्स आदि चीज़ें नगर पालिका को सौंपी। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गौचर अस्पताल को उच्चीकृत करने की मांग की। इस दौरान लखेड़ा ने कहा कि विगत दिनों में जनपद को हाई क्वालिटी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए थे। इसके साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए हम धीरे धीरे छोटे स्वास्थ्य केंद्रों को और सशक्त करने का प्रयास करेंगें। गौचर की स्वास्थ्य केंद्र की समस्या को भी सही से हल किया जाएगा। नगर पालिका के नामित सदस्य प्रकाश शैली, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, दलबीर कनवासी, सुनील पुजारी, कर्णप्रयाग पालिका की अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, सुभाष चमोली, किशोरी प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *