जिले में अब 26 केंद्रों में होगा कोविड टीकाकरण कार्य

Spread the love

चम्पावत। कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अब चम्पावत जिले में 26 केंद्रों में कोविड टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व तक जिले के 11 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था। बीते बुधवार तक जिले में 47768 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। नए केंद्रों में गुरुवार से टीका लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि इससे पूर्व तक 11 केंद्रों में टीका लगाने का कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि जिले के 26 केंद्रों एपीएचसी चल्थी, ट्रामा सेंटर टनकपुर, एनएचपीसी बनबसा, जीआईसी रौंसाल, एसएडी स्वाला, जीआईसी कामाज्यूला, एपीएचसी चौड़ामेहता, एपीएचसी रेगड़ू, पीएचसी पाटी, जीआईसी दुबचौड़ा में टीका लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पीएचसी बाराकोट, पीएचसी पुल्ला, जीआईसी सूखीढांग, एसएडी देवीधुरा, जीआईसी विविल, रीठाखाल व जीआईसी चौमेल, एसएडी खेतीखान, जिला अस्पताल, एसडीएच लोहाघाट,आयुर्वेदिक अस्पताल मडलक, जीआईसी बर्दाखान, जीआईसी दिगालीचौड़, प्रावि किमतोली व सैंदर्क में टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 69500 के सापेक्ष अब तक 47768 लोगों को टीका लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *