संकल्प फाउंडेशन की ओर से भाबर में खोली गई गौशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संकल्प फाउंडेशन की ओर से भाबर क्षेत्र में गौशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने गाय के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कहा कि गाय केवल पशु नहीं हमारी संस्कृति व आस्था का जीवंत प्रतीक है।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार गोसंरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत रावत ने कहा कि सड़क पर घायल गौवंश के संरक्षण के लिए गौशाला खोली गई है। फाउंडेशन की टीम स्वयं ही धरातल पर पहुंचकर गौवंश का रेस्क्यू कर उसे सेंटर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कहा कि फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर आमजन को गोसंरक्षण के लिए भी जागरूक किया जाता है। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थ्वाल, आशीष रावत, आकांक्षा रावत, स्वामी ईश्वर दास, राजेंद्र बिष्ट, रजनीश बेबनी, जे.पी. बहुखंडी, सुखपाल शाह, मंगत राम, धर्मवीर गुसाईं, विनोद धूलिया, आनंद घिल्डियाल, कांता सैलवाल, गणेश धूलिया, सुषमा जखमोला एवं स्वामी अनन्ता नंद आदि मौजूद रहे।