गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Spread the love

श्री गोलोक धाम की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्री गोलोक धाम सेवा संस्थान की ओर से गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने की। कार्यवाहक सचिव भगवती प्रसाद कण्डवाल ने कहा कि गो माता के प्रति मन में प्रेम व भक्ति भाव होना चाहिए। कहा कि सबको गौ सेवा करनी चाहिए। इस दौरान उन्होने गोवर्धन पूजा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी तरजनी उंगुली में धारण कर सभी लोगों व गो माता का जीवन बचाया था, तब से ही समस्त भारत में गोवर्धन पूजा होती आ रही है। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि आज गो माता हम सबकी सेवा चाहती है। इसलिये हम संयुक्त रूप से गो माता के संकटों से उबारकर सुखमय जीवन के लिये प्रयास करते रहना चाहिए। कहा कि गो माता की सेवा तन, मन, धन से की जानी चाहिए। कहा कि यह गोधाम जनसहयोग से ही कार्य कर रहा है। कहा कि गो माता की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही उन्होने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *