पटोटिया में खोली जाएगी गोशाला, किया निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सड़कों पर धूम रहे गोवंशों के संरक्षण के लिए जल्द ही धुमाकोट के पटोटिया में गोशाला निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंड़ित राजेंद्र अण्थ्वाल ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं सुनते हुए जल्द ही उनके निराकरण का भी आश्वासन दिया।
गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से सुझाई गई भूमि का निरीक्षण किया गया है। करीब 15 नाली भूमि में गोशाला बनाने का प्रस्ताव है। भूमि उपलब्ध होते ही राजस्व विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इससे लोगों को निराश्रित पशुओं के आतंक से निजात मिल सकेगी। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का भी लाभ लेने की अपील की। कहा कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाई, तहसीलदार विकास अवस्थी, कानून गो, राजस्व उपनिरीक्षक, पशुपालन विभाग के कर्मचारी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *