माकपा ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन

Spread the love

-भाजपा की गलत नितियों के चलते पूरे जोशिमठ की जनता बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी हैरू राजाराम सेमवाल
रुद्रप्रयाग।भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जोशीमठ में आंदोलित आपदा प्रभावितों के आंदोलन पर की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध किया। माकपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन किया साथ ही जोरदार नारेबाजी की। जोशीमठ बचाओं के अभियान को लेकर केदारघाटी के मैखंडा-फाटा में पार्टी के पूर्व जिला मंत्री राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में हुए कार्याक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जोशीमठ आपदा प्रभावितों के आंदोलन को माओवादियों को आंदोलन बताने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजाराम सेमवाल ने कहा कि भाजपा की गलत नितियों के चलते पूरे जोशिमठ की जनता बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है। आपदा के पांच माह बाद भी सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों की कोई सुध नहीं ली है। जिस कारण आपदा प्रभावित जनता अपने राहत एवं बचाव कार्य के लिए दर-दर भटक रहे है। सरकार की लापरवाही के खिलाफ आंदोलन उठाने वाले लोगों के आंदोलन को सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट माओवादी आंदोलन का नाम देकर बदनाम कर रहे है। पार्टी के जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व जब वामपंथी सुरंग आधारित जल विद्युत परियोजनाओं के खिलाफ पहाड़ के जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे थे तो उस आंदोलन को विकास विरोधी आंदोलन कहकर बदनाम किया गया। इस मौके पर अषाड़ सिंह, विक्रम लाल, प्रताप लाल, गजपाल लाल, प्रेम सिंह, जसपाल, रमेश लाल, कुंवरी देवी समेत अन्य मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *