उत्तराखंड

7 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। लगातार बढ़ रही महंगाई सहित सात सूत्री मांगों को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने तहसील ऊखीमठ और बसुकेदार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं तक नहीं खरीद पा रहे हैं और सरकार अपनी कामयाबी का राग अलाप रही है। निर्धारित कार्यक्रम के चलते सोमवार को माकपा कार्यकर्ता तहसील ऊखीमठ व बसुकेदार में एकत्रित हुए। जहां से कार्यकर्ताओं ने महंगाई सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने दोनों तहसील मुख्यालयों में सांकेतिक धरना भी दिया। धरने में दौलत सिंह, खीमानंद गोस्वामी, गीता देवी, प्रतापसिंह, सुमन देवी, सुरेशी देवी, कुसुम देवी, आशीष सेमवाल, मुन्ना भटट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!