किराया बढ़ोतरी के खिलाफ माकपा ने प्रदर्शनकर जलाया सरकार का पुतला

Spread the love

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उत्तराखंड में परिवहन किराया में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के पास सरकार का पुतला दहन किया। जनविरोधी नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकारा एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर रही है, दूसरी तरफ सार्वजनिक परिवहन में भारी किराया वृद्घि कर जनता पर दोहरी मार कर रही है। इन्दु नौडियाल ने कहा कि सरकार आम जनता पर महंगाई का भार डाल रही है। जबकि रोडवेज समेत सार्वजनिक परिवहन को सस्ता होना चाहिए था। सरकार को डीजल की कीमतों में कमी कर किराया बढ़ोतरी को रोकना चाहिए था। महानगर सचिव अनंत आकाश, मजदूर नेता लेखराज, एसएफआई प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, महामंत्री हिमांशु चौहान, शैलेंद्र परमार, निवेदिता कुकरेती, जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष नुरैशा अंसारी, उपाध्यक्ष बिन्दा मिश्रा, कुसुम नौडियाल, सीटू उपाध्यक्ष रामसिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, एनएस पंवार विनोद कुमार, नंदलाल, पटेल, मामचंद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *