कोटद्वार शहर में तैनात हुई सीपीयू की टीम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनपद पुलिस की ओर से शहर में सीपीयू की तैनात की गई है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर टीम की विशेष नगर रहेगी।
कोटद्वार को गढ़वाल का प्रवेश द्वार कहा जाता है। ऐसे में यहां से हर रोज सैकड़ों वाहन पहाड़ के लिए रवाना होते हैं। प्रवेश द्वार पर यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए इसके लिए शहर में सीपीयू की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि सीपीयू की टीम हाक मोबाइल बाइक के साथ ही अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस रहेगी। इससे शहर में आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। कहा कि यातायात के प्रति आमजन को जागरूक करना भी टीम का विशेष कार्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *