आकाशीय बिजली गिरने से आवासीय भवन में पड़ी दरारें

Spread the love

 

नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक की हिंदाव पट्टी के अंथवाल गांव मे बीती गुरुवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण कमलनयन थपलियाल का आवासीय भवन में जगह-जगह दरारें पड़ गई है, गनीमत रही कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया की बीती गुरुवार को शाम चार बजे को मौसम खराब होने और भारी आंधी तूफान चलने के साथ अचानक आकाशीय बिजली ग्रामीण कमलनयन के आवासीय भवन से सटे एक पेड़ पर जा गिरी। जिस कारण उनके मकान की छत सहित जगह-जगह मोटी-मोटी दरारें पड़ गई। बताया आकाशीय बिजली गिरने से परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन छह कमरों का पक्का आवासीय भवन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आकाशीय बिजली की चकाचौंध तथा भारी आवाज से परिवार में अभी भी डर का माहौल बना है। ग्राम प्रधान तथा ग्रामीण प्रेमदत्त अंथवाल ने तहसील प्रशासन से शीघ्र क्षति का आंकलन करके पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *