शिविर में बनाएं प्रमाण पत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखण्ड एकेश्वर में समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बहुउदेश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास, खाद्य आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन आदि विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख एकेश्वर दीपक पांथरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी योगेंद्र नेगी ने ब्लाक स्तर पर चल रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पौड़ी के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र पंवार ने दिव्यांगो के पुनर्वास एवम रोजगार के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में कुल 138 आवेदन आए। मानसिक दिव्यांगो के 13 व अन्य दिव्यांग प्रमाणपत्र के 44 आवेदन आए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी योगेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य कोटा सीमा सजवान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *