क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
स्व. लक्ष्मण प्रसाद गौड़ की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी के नाम रहा। टूर्नामेंट में पांच से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था।
राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का भाजपा नेता धीरेंद्र चौहान, सुमन कोटनाला ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के दौरान फाइलन मुकाबला क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी शिवपुर एलेवन व रैनबो एलेवन के बीच खेला गया। रैनबो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर दिया। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड देवाशीष व बेस्ट बॉलर का अवार्ड गोलू को दिया गया। इस मौके पर जीत सिंह पटवाल, गणेश लाल, आनंदी देवी, दीपक गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *