क्रिकेट ट्रायल 30 सितंबर से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के तत्वाधान में अंडर-25 वर्ग के क्रिकेट ट्रायल आगामी 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को लिये जायेगें। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव जगतराम डबराल ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के विशेष निर्देशानुसार पौड़ी जिले के अंडर-25 वर्ग के क्रिकेट ट्रायल पुन: एमकेवीएन क्रिकेट एकेडमी कण्वघाटी कोटद्वार में आयोजित किये जायेगें। ट्रायल के लिए पूर्व में पंजीकृत खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य खिलाड़ी 30 सितंबर को पंजीकरण करा सकते है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के आधार पर चयनित टीम को अंडर-25 जिला लीग के लिए देहरादून भेजा जायेगा। ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ी सफेद ड्रेस व क्रिकेट किट साथ लायेगें। सभी खिलाड़िों को मास्क पहनना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *