क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र

Spread the love

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान पहचाने बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ ही एक नए रोल में नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उन्हें आज नौकरी देने जा रही है और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें क्षेत्रीय खेल अधिकारी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जहां वह खेल के विकास में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाएंगे। रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ के एक छोटे से गांव के रहने वाले और यहीं से निकल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हालांकि पहले यूपी सरकार ने उन्हें राज्य में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था। लेकिन उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद हुआ तो राज्य सरकार ने नियुक्ति को कैंसिल कर दिया था और अब उन्हें खेल विभाग में क्षेत्रीय खेल अधिकारी के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया। रिंकू सिंह के अलावा आज क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालंपिक जैसे विभिन्न खेलों से जुड़े कुल 14 खिलाड़ियों को सीए योगी नियुक्ति पत्र देंगे। रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। अगर बात रिंकू सिंह के जज्बे की करें तो हाल के दिनों में उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और उसके बाद भी वह खेल और टीम से जुड़े रहे। जिसकी सोशल मीडिया में जमकर तारीफ भी हुई
सपा सांसद से हो चुकी है सगाई
पिछले दिनों निजी जिंदगी को लेकर भी रिंकू सिंह सुर्खियों में रहे। उनकी शादी अब सपा सांसद प्रिया सरोज से होने जा रही है और पिछले दिनों उनकी सगाई हो चुकी है। इस सगाई समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए थे।
इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा नियुक्ति पत्र
आज होने जा रहे इस समारोह में सिर्फ रिंकू सिंह के अलावा हॉकी में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजकुमार पाल को भी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। पाल को उत्तर प्रदेश पुलिस का डिप्टी एसपी बनाया जाएगा। इसके साथ ही पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी डिप्टी एसपी,पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी,200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली सिमरन को भी इसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी तो 100 और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले प्रतीपाल को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *