उत्तराखंड

गेहूं की फसल में क्रप कटिंग प्रयोग किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। गेहूं की फसल में क्रप कटिंग का नया प्रयोग चमोली जिले के गांव में किया गया। अपर जिलाधिकारी ड़अभिषेक त्रिपाठी ने मंगलवार राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र सैकोट के ग्राम घुड़साल में गेहूं की फसल में क्रप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग ने काश्तकार के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लट बनाकर क्रप कटिंग की। जिसमें गेहूं की उपज 11़800 किलोग्राम प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी ने किसानों को खेती से संबंधित नई तकनीकी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर षि निदेशालय जारी करता है। कहा कि क्रप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। क्रप कटिंग के दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम रावत और राजस्व उप निरीक्षक पूजा शाह, ग्राम प्रधान विनीता देवी, काश्तकार प्रियंका देवी, दीपा देवी, माहेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!