फसल और फलोत्पादन को बर्फबारी के रूप में मिली संजीवनी

Spread the love

नई टिहरी()। सीजन की पहली बर्फबारी फसल और फलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। हालांकि घाटी वाले इलाकों में फसल बहुत कम दिख रही है बावजूद कुछ जगहों पर जो गेहूं, सरसों और मसूर आदि की फसल बची हुई है। उसके लिए यह बारिश और बर्फबारी काफी फायदेमंद होगी। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण अभी तक करीब 20 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है लेकिन कई नमी वाले क्षेत्रों में फसल ठीक थी। जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा ने कहा कि सेब, आडू और पुलम के लिए यह बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी। सेब के लिए इस सीजन में 0 से 7 डिग्री का तापमान जरूरी है। इस बर्फबारी से सेब के लिए जरूरी चिलिंग घंटे पूरे होने की उम्मीद है। इस बर्फबारी से वास्तविक खुशी किसानों और फलोत्पादकों को मिली है। नैनबाग क्षेत्र के काश्तकार शरण सिंह पंवार, गंभीर सिंह रावत, अखोड़ीसैण के पदम सिंह पंवार और चौंरी के काश्तकार हुकम सिंह नेगी ने कहा कि यह बारिश और बर्फबारी फसल के लिए काफी फायदेमंद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *