जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्टेडियम कोटद्वार की ओर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का 23 मार्च को आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुए स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी ने बताया कि ओपन वर्ग की प्रतियोगिता मालवीय उद्यान से तड़ियालचौक से होते हुए वापस मालवीय उद्यान में समाप्त होगी। अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता देवी मंदिर से मालवीय उद्यान तक होगी। प्रतियोगिता प्रात: छ: बजे से होगी।