पीएम के संवाद कार्यक्रम गरीब कल्याण सम्मेलन में जुटी भीड़

Spread the love

 

 

नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत आयोजित संवाद में भारत सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही देश के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। इस दौरान पीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी किसानों के खाते में हस्तांरित की।
नई टिहरी के बहुदेशीय हल में पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम गरीब कल्याण सम्मेलन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जविल कर किया। कार्यक्रम स्थल पर जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टल भी लगाये गये थे। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मोदी का देश के प्रति जो विजन हैं, उसको साकार करने में जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, जिपं उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा षाली, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ नमामि बंसल, देवप्रयाग पालिकाध्यक्ष ष्णकांत कोठियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गजा मीना खाती, ब्लक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, वासुमति गणाता, सुरेंद्र सिंह, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, अपूर्वा सिंह, सीएमओ ड़ संजय जैन, अभिलाष भट्ट, सौरभ रतूड़ी, वीपी भट्ट, दीपक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *