करवाचौथ की खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : श्रीनगर में करवाचौथ को लेकर बाजार में भारी भीड़ रही। इस दौरान महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की। बाजार में भीड़-भाड़ के कारण खूब रौनक देखने को मिली। भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से बाजार में चौपहिया वाहनों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्र से बाजार पहुंची महिलाओं व देर सायं तक स्थानीय महिलाओं ने बाजार में खरीदारी की। मेहंदी स्टॉलों में भी देर शाम तक महिलाओं की भीड़ जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *