श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर विकासखंड के हिंसरियाखाल क्षेत्र अंतर्गत पाटाखाल (मयाली) गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। कथा वाचक दीपक नौटियाल ने भगवान श्रीकृष्ण और परम मित्र सुदामा के प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण, सरल एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा-कृष्ण की मित्रता निष्काम प्रेम, त्याग और सच्ची भक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण है। बताया कि सच्चा मित्र वही होता है जो विपत्ति में साथ दे और अहंकार से रहित हो। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, राजेन्द्र बड़थ्वाल, अनूप बहुगुणा, कार्तिक बहुगुणा, सत्यप्रसाद बडोनी, हृदय राम कोटनाला आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)