रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह देखने उमड़ी भीड़

Spread the love

रुद्रप्रयाग : तल्लानागपुर क्षेत्र के भैसगांव में चल रहे पांडव नृत्य में चक्रव्यूह का मंचन का आयोजन किया। सातवें द्वार पर अभिमन्यु छल कपट से वीरगति को प्राप्त होने का दृश्य देखकर उपस्थित सैकडों दर्शक भाव विभोर हो गए। कुछ देर के लिए क्षेत्र का वातावरण शांत हो गया। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय किया। चक्रव्यूह देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। तल्लानागपुर क्षेत्र के भैंसगांव में पिछले दस दिनों से चल रहे पांडव नृत्य के 11वें चक्रव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। जिसमें कौरवों की ओर से वीर अभिमन्यु को छल से मारने का मार्मिक मंचन स्थानीय कलाकरों ने किया। की चक्रव्यूक मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने रिबन काटकर किया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न मांगें हल करने का आश्वासन दिया। कहा कि गांव में पैदल रास्ते के लिए इंटर लाक टायल के लिए खनन न्यास में प्रस्तावित है। जिसे आगामी बैठक में स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बालक अभिमन्यु का वध कौरव सेना द्वारा छल से मारने का मार्मिक दृश्य देखकर महिलाओं के आंखें छलक उठी। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय कर लोगों को आनंदित किया। इस अवसर पर जिपंस गंभीर बिष्ट, नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष संतोष रावत, क्षेपंस संतोषी देवी, नपं अध्यक्ष तिलवाड़ा विनीता देवी, प्रधान धर्मेन्द्र जगवाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जगवाण, मोहन सिंह, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र जगवाण, चक्रव्यूह मंचन के अध्यक्ष जितार सिंह जगवाण, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष कंडारी, अरूण चमोली, सुरेन्द्र सिंह, आनंद सिंह जगवाण, प्रदीप जगवाण समेत कई सैकडों लोग उपस्थित थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *