हरिद्वार()। चैत्र माह के पहले सोमवार को महिलाओं ने प्राचीन ललता देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से मां ललता देवी की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर मां ललता देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में नगर निगम हरिद्वार के मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत चौधरी, संजय शर्मा, विकास छाछर, सुनील मलिक, सुरेन्द्र कुमार, विकास चौधरी, धीरेन्द्र सेमवाल, नीरज बागड़ी, राजकुमार चौहान, राजेन्द्र घाघट, अशोक चौहान, गगन कागड़ा, शोभाराम गोगलिया, सतीश डबराल, अमित कुमार तेश्वर, पार्षद सचिन, अभिषेक चौहान, रितिक डबराल, आदित्य चौहान, हरीश लोहट, राकेश पारचे, दीपक चौहान, प्रशांत घाघट और संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।