नागराज मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

Spread the love

 

चमोली। आदिबदरी तहसील के नगली गांव में एक दिवसीय नागराज मेले में नागराज शिवालय में जलाभिषेक करने के साथ धार्मिक एवं सांस्तिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
बताते चलें कि नगली में नागराज शिवालय के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर एक दिवसीय नागराज मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले का शुभारंभ प्रमुख शशि सोरियाल ने किया। इस मौके पर स्थानीय विद्यालयों एवं महिला मंगल दलों द्वारा रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, वहीं अरुण खंडूरी की कीर्तन मंडली को भी दर्शकों ने खूब सराहा गया। इस मौके पर बीईओ मनवर नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गैणा सिंह रावत, चिंतामणि सेमवाल, जानकी नौनी, आशीष थपलियाल, प्रकाश लूथरा, नरेन्द्र चाकर, नवीन बहुगुणा, विजेन्द्र कठैत, मनोज कुंवर और भूपेन्द्र कुंवर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *