सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम हुई सड़क

Spread the love

गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में स्थित सिद्धबली मंदिर में लगी रही भीड़ी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धलुओं ने घंटों लाइन में खड़े रहकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान सिद्धबली से सनेह को जाने वाले मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में बाबा सिद्धबली का परम धाम है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं। रविवार अवकाश का दिन होने के कारण यहां सबसे अधिक भीड़ उमड़ी रहती है। सुबह से अपने परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर शीश नवाया। भक्तों में सबसे अधिक संख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की थी। मंदिर की पार्किंग फुल होने के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने वाहनों को सनेह रोड पर खड़ा कर रहे थे। जिसके कारण मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। बिजनौर से पहुंचे राम सिंह ने बताया कि उनकी सिद्धबली बाबा के प्रति अटूट श्रद्धा है। घर में कोई भी शुभ कार्य होने से पूर्व वह बाबा के दर्शन को अवश्य पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *