जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम थनूल स्थित प्रसिद्ध थानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और जलाभिषेक किया। श्रद्धालु भीगते हुए जलाभिषेक के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे।
सावन के अंतिम सोमवार को थानेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान बुटली रेनू कपटियाल, नव निर्वाचित प्रधान पंचायत गढ़कोट संगीता देवी, नव निर्वाचित ग्राम प्रधान थनूल देवेंद्र रावत, पूर्व प्रधान दिउसी शिव प्रसाद कुकरेती, पूर्व प्रधान उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान उमा देवी, पूर्व प्रधान बिरेंद्र दास, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह सहित समाज सेवी बीएस नयाल, शांति नयाल को सम्मानित किया गया। निरंतर मंदिर में विकास कार्य में सहयोग करने वाले बीएस नयाल, शांति नयाल ने मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया।